दुर्घटना पर कार बनी आग का गोला, जल कर स्वाहा

पोखरी (चमोली)। गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग पर देवखाल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से कार आग का गोला बन गई। इससे कार में सवार एक ही परिवार चार लोगों में से पति, पत्नी और एक बेटे की मौत हो गई। जबकि दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती किया गया है।

वर्चुअल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोपेश्वर से पोखरी की ओर जा रही कार संख्या यूके 07 एफयू 4317 देवखाल के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में पति, पत्नी और दो बच्चे सवार थे। कार के खाई में गिरने से आग के गोले में तब्दील हो गई। इससे कार पूरी तरह से जल स्वाहा हो गई। कार में आग लगने से पति, पत्नी और एक बच्चे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक बालिक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। मृतकों में अरविंद त्रिपाठी, पत्नी अनीता त्रिपाठी, पुत्र अनंत स्वरूप त्रिपाठी शामिल है। जबकि दूसरा बेटा अंभूज त्रिपाठी घायल है। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें:  बायर ने लॉन्च किया नेक्स्ट जेनरेशन फंगीसाइड जिवाना™️ (Xivana™️) स्मार्ट, बागवानी फसलों को खतरनाक बीमारियों से देगा बेहतर सुरक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed