गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे पर बिरही के पास एक कार और मोटर साइकिल की आमने सामने की भिडंत में मोटर साइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई है।

बीती रात कोे नंदानगर विकास खंड के रामणी गांव के कमल सिंह पुत्र रणजीत सिंह (27) और राहुल सिंह पुत्र भवान सिंह (28) निजमूला गांव से शादी समारोह से मोटर साइकिल (यूके 08 एवाई 6251) से अपने गांव को वापस लौट रहे थे कि अचानक बदरीनाथ हाईवे पर बिरही के पास उनकी स्विफ्ट डिजायर (यूके 07 टीई 2285) से जबरदस्त भिंडत हो गई। इसमें दोनों मोटर साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना  कोतवाली चमोली को दी गई। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया। जहां दोनों घायलों ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:  एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed