नैनीताल। गुरुवार को समय 09:46 बजे आपदा प्रबंधन केंद्र, नैनीताल से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि भवाली से आगे अल्मोड़ा मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही पोस्ट नैनीताल से सब-इंस्पेक्टर भावना बिष्ट के नेतृत्व में SDRF टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा पाया गया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन महिंद्रा स्कॉर्पियो है, जो बरेली से कैंची धाम दर्शन हेतु जा रहा था। एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से तत्काल 06 घायलों को सुरक्षित निकालकर एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया तथा 03 मृतकों के शव निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें:  अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक अवसर पहुंचाने का माध्यम हैं सहकारी संस्थाएं: डॉ धन सिंह रावत

घायलों का विवरण

1. ऋषि पटेल s/o राहुल पटेल, उम्र 07 वर्ष
2. स्वाति d/o भूप राम, उम्र 20 वर्ष
3. अक्षय s/o उमेंद्र सिंह, उम्र 20 वर्ष
4. ज्योति w/o करन, उम्र 25 वर्ष
5. करन s/o जितेंद्र, उम्र 25 वर्ष
6. राहुल पटेल s/o भूपराम, उम्र 35 वर्ष

मृतक:

1. गंगा देवी w/o भूप राम, उम्र 56 वर्ष
2. बृजेश कुमारी w/o राहुल पटेल, उम्र 26 वर्ष
3. नैनस्ती गंगवार d/o जयपाल सिंह, उम्र 24 वर्ष
(सभी निवासी — बरेली)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *