नई दिल्ली : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली स्थित शासकीय आवास पर देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने उत्तराखंड के विश्वविख्यात लोकनाट्य रम्माण पर आधारित पुस्तक रक्षा मंत्री को भेंट की तथा इसके सांस्कृतिक महत्व, परंपरा और विस्तार पर विस्तार से चर्चा की।

इस भेंट पर जानकारी देते हुए ऋतु खण्डूडी ने कहा कि इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिताश्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूडी (एवीएसएम) का कुशलक्षेम जाना तथा देहरादून आकर उनसे भेंट करने की इच्छा भी व्यक्त की।

यह भी पढ़ें:  गहरी खाई में गिरे ट्रक चालक को SDRF ने किया रेस्क्यू, अंधेरे में चलाया सफल अभियान

विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान कोटद्वार की भौगोलिक विशेषताओं, सैन्य पृष्ठभूमि एवं देशसेवा से जुड़े नागरिकों की बहुलता की जानकारी देते हुए रक्षा मंत्री को कोटद्वार पधारने का सादर आमंत्रण भी दिया। यह शिष्टाचार भेंट उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं तथा गौरवशाली सैन्य परंपरा के सम्मान और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रतीक रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *