गोपेश्वर (चमोली)। चिपको आंदोलन की प्रेणता और पर्यावरण संरक्षण की प्रतीक गौरा देवी जन्म शताब्दी समारोह पर डाक विभाग की ओर से कस्टोमाइज्ड माई स्टैंप एवं विशेष कवर का विमोचन काबिना मंत्री सुबोध उनियाल ने किया।

चिपको आंदोलन की धरती रैणी में दिवंगत गौरा देवी के जन्म शताब्दी समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि काबिना मंत्री उनियाल ने  डाक विभाग के तत्वाधान में कस्टोमाइज्ड माई स्टैंप एवं विशेष आवरण का विमोचन किया। इस दौरान वन मंत्री सुबोध उनियाल, बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला, ग्रीन मैन ऑफ इंडिया विजयपाल बघेल व भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल ने गौरा देवी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें:  MDDA का शुभंकर और स्लोगन बनाने पर मिलेगा ईनाम, AI से बने डिजाइन नहीं होंगे मान्य

वन मंत्री उनियाल ने कहा कि गौरा देवी ने पर्यावरण संरक्षण एवं पेड़ो को बचाने की  अनूठी मिशाल पेश की है। इसे विश्व भर मे चिपको आंदोलन के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि गौरा देवी व उनके सहयोगियों के संकल्प व साहस ने न केवल पेड़ो को कटने से बचाया बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा मे विश्व भर मे जन जागरूकता की एक अनूठी पहल की। उन्होंने गौरा देवी को नमन करते हुए लोगों से पर्यावरण संरक्षण मे सहभागी बनने का आह्वान किया। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि वन  संरक्षण में गौरादेवी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनका कहना था कि मौजूदा दौर में भी जलवायु परिवर्तन के चलते वन संरक्षण और पौधरोपण पर जोर रहना चाहिए। इससे ही जलवायु परिवर्तन के संकट से निजात पाई जा सकेगी। उन्होंने गौरादेवी के पदचिह्नों पर चलने पर जोर देते हुए कहा कि अब आ रहे संकट इससे ही दूर होंगे। चीफ पोस्टमास्टर जनरल शालिनी कुजू एवं डाक अधीक्षक टीएस गुसाई ने विभागीय पहल पर रोशनी डाली। इस अवसर पर बद्रीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे सहित अन्य वनाधिकारियों ने वन मंत्री व अथितियों का स्वागत किया। समारोह मे महिला मंगल दल द्वारा स्वागत गीत व झूमेलो नृत्य का भी शानदार प्रदर्शन किया गया।

यह भी पढ़ें:  एक साल बाद बदली धराली की तस्वीर, आपदा के मलबे से निकलकर फिर खड़ी हुई जिंदगी, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भागीरथी घाटी में पुनर्वास से पुनर्विकास तक तेज रफ्तार से हुआ काम

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अरुण मैठाणी, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, नगर पालिका ज्योतिर्मठ की अध्यक्ष देवेश्वरी साह, प्रधान दीपक सिंह व दिनेश सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंवर सिंह,  एसडीएम जोशीमठ सीएस बशिष्ठ, खण्ड विकास अधिकारी मोहन जोशी, गौरा देवी की सहयोगी बाली देवी, चन्द्र सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जोशीमठ के प्रधानाचार्य शम्भू प्रसाद चमोला, नन्दा देवी वायोस्फियर रिजर्व के निदेशक पंकज कुमार, नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ मातिम यादव, जोशीमठ रेँज ऑफीसर गौरव नेगी, फूलों की घाटी रेंज ऑफीसर चेतना कांडपाल, अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग के रेंजर भरत सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संचालन ओम प्रकाश डोभाल ने किया।

यह भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ, सीआईएमएस कॉलेज के 250 युवाओं को मिला उत्तराखंड से लाइव जुड़ने का मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed