गोपेश्वर (चमोली)। गोपेश्वर नगर के ब्रह्मसैण क्षेत्र में लगातार हो रहे भू-धंसाव को देखते हुए आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने रविवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने भू-धंसाव के ट्रीटमेंट के लिए तत्काल 25 लाख रुपये उपलब्ध कराने की घोषणा की। अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा उपायों के साथ उपचार कार्य तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए।

ब्रह्मसैण में भू-धंसाव के चलते सड़क मार्ग प्रभावित होने के साथ आसपास के आवासीय भवनों पर भी खतरा मंडरा रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल ने मंत्री को क्षेत्र की गंभीर स्थिति से अवगत कराते हुए तत्काल ट्रीटमेंट कराए जाने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें:  नीति घाटी में लापता BRO हवलदार पंकज की तलाश तेज, सीएम धामी ने परिजनों से की बात

मंत्री कौशिक ने मौके पर प्रभावित सड़क और आवासीय भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से भू-धंसाव के कारणों और मौजूदा स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि लोगों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। संवेदनशील स्थानों पर तत्काल आवश्यक एहतियाती इंतजाम करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग बाधित होने से बड़ी आबादी की आवाजाही प्रभावित हो रही है। ऐसे में ट्रीटमेंट कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाए। इसके लिए उन्होंने 25 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें:  एसएसपी दून के नेतृत्व में लोगों चेहरों पर मुस्कान बिखेरती दून पुलिस

निरीक्षण के दौरान लोनिवि के अधीक्षण अभियंता राजेश चंद्रा, एसडीएम राजकुमार पांडेय समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed