गोपेश्वर (चमोली)। भाजपा नेता टीका प्रसाद मैखुरी को भारत तिब्बत सहयोग मंच का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। मंच के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय नेतृत्व की संस्तुति पर गढ़वाल मंडल के पूर्व निदेशक टीका प्रसाद मैखुरी  को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। मैखुरी ने मंच का प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने पर मंच के संरक्षक डॉ इन्द्रेश कुमार, राष्ट्रीय महामंत्री  पंकज गोयल, प्रदेश अध्यक्ष  अनिल चौधरी का आभार जताया है। टीका प्रसाद मैखुरी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रेम रावत,  सुरेंद्र सिंह खत्री,  सुरेंद्र सिंह कनवासी,   कैलाश खंडूरी, आशा गोस्वामी,  संगीता  नगवाल, प्रदीप नेगी, कालिका प्रसाद, विपुल ध्यानी, सुशील ध्यानी, बल्लभ प्रसाद डिमरी ने बधाई देते हुए खुशी जताई है।

यह भी पढ़ें:  देहरादून रोजगार मेले में 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अब तक 12 लाख से अधिक युवा लाभान्वित

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *