गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी का गोपेश्वर में जोरदार अभिनंदन किया गया। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्ष डिमरी का अभिनंदन कर संगठन की मजबूती का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर डिमरी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ ही जन सरोकारों से जुड़े सवालो को लेकर निरंतर संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आम जनता के हितों से संबंधित सवालों और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी कार्यप्रणाली, बेरोजगारी तथा मंहगाई के विरूध कार्यकर्ता एकजुटता के साथ संघर्ष की भूमिका में रहेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें:  अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील

इस दौरान योगेंद्र बिष्ट, अरविंद नेगी, संदीप झिंक्वाण, ऊषा रावत, लक्ष्मण बिष्ट, गुलाब सिंह बिष्ट, धीरज बिष्ट, मुकुल विष्ट, धीरेन्द्र गरोडिया, सूर्य प्रकाश पुरोहित, महेंद्र नेगी, देवेंद्र फरस्वाण, तेजवीर कंडेरी, उमेश सती, कुंवर सिंह भंडारी, मदन लाल सेमवासी, अनीता नेगी, गोपाल सिंह रावत, मनमोहन ओली, रवीन्द्र बर्त्वाल, शशांक बिष्ट, अतुल राणा, सुमित आर्य, मनीष राणा, लक्की परमार, अरूणा डंडवासी आदि ने जिलाध्यक्ष की माल्यापर्ण कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिष्ठान वितरित कर खूशी का इजहार किया।

यह भी पढ़ें:  मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने मनाया इंटरनेशनल चाइल्डहुड कैंसर डे; जल्दी पता लगाने और समय पर इलाज पर दिया ज़ोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *