देहरादून :  भाजपा वरिष्ठ नेता एवं श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून में आयोजित उत्तराखंड के जनमानस को किया गया संबोधन ऐतिहासिक रहा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने राज्य की जनता को रजत जयंती वर्ष की शुभकामनाएं दीं और उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराते हुए 8260.72 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास कर विकास की सौगात दी जो उनके उत्तराखंड के प्रति लगाव को भी दर्शाता है।

यह भी पढ़ें:  निसान ने लॉन्च की ऑल-न्यू ग्रेवाइट: 5.65 Lakhs रुपये की शुरुआती कीमत

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड ने 25 वर्षों की यात्रा में उल्लेखनीय प्रगति की है। कहा कि चारधाम परियोजना, ऑल वेदर रोड और पर्यटन से जुड़े प्रयासों से राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है। मोदी ने देवभूमि की जनता की सराहना करते हुए कहा कि यहां की संस्कृति, परंपरा और वीरता पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है प्रधानमंत्री का उद्बोधन प्रेरणा स्रोत है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश के राज्यपाल राज्य सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि तथा हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति से स्थापना दिवस रजत जयंती कार्यक्रम गरिमामय रहा।

यह भी पढ़ें:  अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *