देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को आज उनके कैंप कार्यालय में ब्रह्मकुमारी बहनों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी बहनों को रक्षा का वचन देते हुए उपहार भेंट किए और रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में आपसी प्रेम सम्मान और सौहार्द की भावना को मजबूत करता है।

यह भी पढ़ें:  2047 के विकसित भारत की नींव बनेगा उत्तराखंड,अमित शाह ने धामी सरकार के विकास मॉडल को सराहा

इस अवसर पर बी.के. मीना दीदी, कुमारी स्वाति आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed