पौड़ी : जनपद में समान नागरिक संहिता के अंतर्गत विवाह पंजीकरण कार्यों में तेजी लाने हेतु आज जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उन्होंने कहा कि आगामी 27 जनवरी को यूसीसी दिवस मनाया जाएगा, जिसके दृष्टिगत जनपद में शत–प्रतिशत विवाह पंजीकरण सुनिश्चित किया जाना अत्यन्त आवश्यक है।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में कुल 40,710 विवाह पंजीकरण यूसीसी पोर्टल पर संपन्न हो चुके हैं। उन्होंने ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों में अवशेष पंजीकरण को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि रजिस्ट्रेशन कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाय। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि विद्यालयों के माध्यम से बच्चों से उनके अभिभावकों की विवाह पंजीकरण स्थिति की जानकारी संकलित की जाय। अपर जिलाधिकारी ने पंचायतीराज व नगर निकायों से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम प्रधानों, वार्ड मेंबरों एवं सुपरवाइजरों के माध्यम से यूसीसी रजिस्ट्रेशन का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाय तथा शेष पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाय।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर यूसीसी विषयक निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाय, जिससे जागरुकता में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले वार्ड मेंबर व ग्राम प्रधानों को सम्मान पत्र दिया जाएगा। अपर जिलाधिकारी ने नगर पालिका से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यूसीसी रजिस्ट्रेशन करने हेतु वार्ड-वार सूची तैयार करें। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी नागेंद्र बर्तवाल, डीपीओ देवेंद्र थपलियाल, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सचिन भट्ट, एडीपीआरओ प्रदीप सुंदरियाल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:  ड्रग फ्री उत्तराखंड: एएनटीएफ ने तोड़ा नशा तस्करों के नेटवर्क; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम ला रही रंग, स्कूल कालेजों में भी चल रहा है विशेष जागरूकता अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed