दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर की स्वास्थ्य स्थिति पर ताजा अपडेट जारी किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 अक्टूबर, 2025 को सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान श्रेयस को बाईं निचली पसली में गंभीर चोट लगी थी। चोट के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां स्कैन से पता चला कि उनके प्लीहा (स्प्लीन) में चोट के कारण कट आया है।

वर्तमान में श्रेयस सिडनी के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। बीसीसीआई ने बताया कि उनकी स्थिति स्थिर है और वे धीरे-धीरे रिकवरी की ओर बढ़ रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम, सिडनी और भारत के विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ मिलकर उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। भारतीय टीम के डॉक्टर भी सिडनी में उनके साथ रहकर रोजाना उनकी रिकवरी की प्रगति का आकलन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड के सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों को भी मिल सकेगा तदर्थ बोनस, सचिव विनय शंकर पांडेय ने जारी किए निर्देश

चोट उस समय लगी जब 34वें ओवर में श्रेयस बैकवर्ड पॉइंट पर एलेक्स कैरी का कैच पकड़ रहे थे। कैच लेने के बाद वे दर्द से कराहते दिखे, और फिजियो टीम ने तुरंत उन्हें मैदान से बाहर ले जाकर प्रारंभिक जांच की। ड्रेसिंग रूम में उनकी हालत बिगड़ने और आंतरिक रक्तस्राव (इंटरनल ब्लीडिंग) की आशंका के चलते उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। पसली टूटने के कारण हुए आंतरिक रक्तस्राव की वजह से उन्हें आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि रक्तस्राव से उत्पन्न होने वाले संभावित संक्रमण को रोकने के लिए उन्हें 2 से 7 दिन तक अस्पताल में रहना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:  एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed