पोखरी (चमोली)। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विनायकधार तिराहे पर कांग्रेस का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद कांग्रेस मुद्दाविहीन हो गई है और भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर निराधार आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान दिवंगत अंकिता भंडारी की आत्मा को भी ठेस पहुंचाने वाले हैं। भाजपा नेताओं ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि कांग्रेस के पास कोई ठोस सबूत हैं तो उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करे।

यह भी पढ़ें:  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था

भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है और सभी दोषी वर्तमान में जेल में हैं। इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य वत्सला सती, भाजपा नगराध्यक्ष अमर सिंह रावत, जितेंद्र सती, प्रदीप चौहान, रजना रावत, सुनीता चमोला, मीना रावत, नारायण सिंह नेगी, समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed