देहरादून: नए साल के पहले ही दिन उत्तराखंड के डोईवाला क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया। लोहाघाट से देहरादून आ रही एक बस में अचानक आग लग गई। इस दौरान चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि सभी सवारियां सुरक्षित हैं।से देहरादून आ रही उत्तराखंड रोडवेज की एक यात्री बस में सुबह अचानक आग लग गई। बस पूरी तरह जलकर राख हो गई, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से सभी यात्रियों की जान बच गई।

घटना लाल तप्पड़ क्षेत्र में साईं मंदिर के पास सुबह की है। रोडवेज की लोहाघाट डिपो की बस (नंबर UK07 PA 4232) यात्रियों से भरी हुई थी। चलती बस में अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। आग और धुएं से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें:  2047 के विकसित भारत की नींव बनेगा उत्तराखंड,अमित शाह ने धामी सरकार के विकास मॉडल को सराहा

ड्राइवर ने तुरंत बस रोकी और यात्रियों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि घटनास्थल से कुछ मीटर दूर ही लाल तप्पड़ पुलिस चौकी स्थित है। सूचना मिलते ही लाल तप्पड़ पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित हैं। रोडवेज अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। इस घटना ने एक बार फिर बसों की तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें:  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 महानुभावों को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed