कोटद्वार : भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी, कोटद्वार में भगवंत ग्रुप की रजत जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन: विविध क्षेत्रों के लोग होंगे सम्मानित । भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी, कोटद्वार में भगवंत ग्रुप की सफलतम 25 वर्षों की यात्रा के तहत आयोजित रजत जयंती समारोह के अवसर पर 3 दिसम्बर को विविध क्षेत्रों जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा, कृषि, पत्रकारिता आदि में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत होंगे।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड के सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों को भी मिल सकेगा तदर्थ बोनस, सचिव विनय शंकर पांडेय ने जारी किए निर्देश

इस आशय की जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. (डॉ.) पी.एस. राणा ने बताया कि यह चयन इस हेतु गठित जूरी द्वारा किया गया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विश्वविद्यालय समय-समय पर ऐसे आयोजनों के माध्यम से समसामयिक विषयों पर सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देने वाले व्यक्तियों को एक मंच पर लाकर सम्मानित करने का प्रयास करेगा। मुख्य अतिथि व प्रतिकुलपति द्वारा सम्मानित लोगों को स्मृति चिन्ह व प्रमाणपत्र भी दिये जायेंगे। विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह, चेयरपर्सन डॉ. आशा सिंह, डॉ. विभांशु विक्रम सिंह ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने हेतु शुभकामनायें दी।

यह भी पढ़ें:  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed