गोपेश्वर (चमोली)। बंड पट्टी के मायापुर क्षेत्र में दो खडे वाहनों में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार मायापुर में खड़े वाहन यूके04 पीए 0987 तथा यूके11 टीए 3870 पर यकायक आग धधक उठी। आग की लपटें लगातार बढ़ती गई। इससे आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। पीपलकोटी चौकी से पुलिस जवान तथा फायर सर्विस गोपेश्वर की टीम सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस व फायर सर्विस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय पर की गई त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। इस कारण अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें:  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था

पुलिस पूछताछ में टेंपो ट्रैवलर चालक सुनील कुमार निवासी मोरी ने बताया कि वह कुंवारीपास से ट्रेकिंग टीम को वापस ऋषिकेश ले जा रहे थे। रात को वे पीपलकोटी के मायापुर में टिक गए थे। दूसरे वाहन चालक कोठियालसैण निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि वह शादी समारोह में शामिल होने आए थे। पीपलकोटी पुलिस चौकी द्वारा बताया गया कि आग लगने के कारणो की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed