देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद देहरादून के तरला नागल में दून हेलीड्रोम में एटीसी टावर के निर्माण हेतु ₹ 5.39 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

प्रदेश में संचालित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के सफल आयोजन हेतु प्रदान की गई धनराशि ₹2.35 करोड की धनराशि

मुख्यमंत्री ने जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के सफल आयोजन हेतु जनपदों को विभिन्न प्रकार की व्यवस्थायें किये जाने हेतु कुल धनराशि ₹2.35 करोड राज्य आकस्मिकता निधि से स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड के सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों को भी मिल सकेगा तदर्थ बोनस, सचिव विनय शंकर पांडेय ने जारी किए निर्देश

आपदा की दृष्टिगत् संचार उपकरणों के क्रय हेतु प्रदान की गई ₹ 10.66 करोड़ की धनराशि

मुख्यमंत्री ने आपदा की दृष्टिगत् संचार व्यवस्था को उच्चीकृत किये जाने हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 में आपदा प्रबन्धन विभाग को ₹ 10.66 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

नगर निगम काशीपुर के तीन क्षेत्रों में 25 सीटर शौचालय के निर्माण हेतु प्रदान की गई ₹ 2.10 करोड की धनराशि

मुख्यमंत्री ने नगर निगम, काशीपुर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न 03 स्थानों-टांडा तिराहा पर 07 शीटर कुल धनराशि रू0 63.32 लाख, चौती तिराहे पर 09 शीटर कुल धनराशि 69.82 लाख तथा चौती मेला ग्राउण्ड पर 09 शीटर कुल धनराशि रू0 76.87 लाख के हाईटेक शौचालय निर्माण का अनुमोदन प्रदान किया है।

यह भी पढ़ें:  एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार

मुख्यमंत्री द्वारा तपोवन, टिहरी गढ़वाल में नगर पंचायत के कार्यालय भवन हेतु कुल ₹ 1.58 करोड के साथ ही विधानसभा क्षेत्र थराली के अन्तर्गत विकास खण्ड, देवाल के देवाल बाजार (टैक्सी) के समीप बहुमंजिला पार्किंग निर्माण किये जाने हेतु प्रथम चरण में ₹ 11.31 लाख की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने किया मोटर मार्ग का नाम शहीद सूबेदार भवानीदत्त जोशी के नाम पर किये जाने का अनुमोदन

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट के अन्तर्गत विकासखण्ड चौखुटिया में कुनीगाड-हिरूली बाजार से रामपुर-चौखुटिया मोटर मार्ग का नाम शहीद सूबेदार भवानीदत्त जोशी (सेना मेडल) मोटर मार्ग किये का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें:  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 महानुभावों को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed