देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत, उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ़ से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु ₹4.42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री द्वारा सभी विकास योजनाओं से संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान करते हुए संबंधित विभागों को कार्यों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के अंतर्गत मुख्यमंत्री घोषणा “भिंगराड़ा मंदिर सील का सौन्दर्यकरण” के लिए ₹74.25 लाख की स्वीकृति के सापेक्ष अवशेष ₹29.70 लाख, “कंकराली टनकपुर से मां पूर्णागिरी धाम तक यात्रा मार्ग में स्ट्रीट लाइट स्थापना” कार्य हेतु ₹5.00 करोड़ की स्वीकृति के सापेक्ष ₹2.00 दो करोड़, की वित्तीय स्वीकृति प्रदान किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

यह भी पढ़ें:  तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहली बार देहरादून पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, देहरादून में ली कोर ग्रुप बैठक

मुख्यमंत्री ने जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला में “न्याय पंचायत मुख्यालय जखोल/फिताड़ी में सोमेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण का समतलीकरण एवं सौन्दर्यीकरण” कार्य हेतु ₹1.43 करोड़ की स्वीकृति के सापेक्ष प्रथम किश्त ₹10.00 लाख की धनराशि पूर्व में जारी किए जाने के पश्चात् शेष धनराशि ₹1.33 करोड़ का 60 प्रतिशत ₹80.06 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जिला स्तरीय कार्यकारी समिति (DLEC) पिथौरागढ़ के माध्यम से प्राप्त प्रस्ताव तथा राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति (SARRA) की पंचम बैठक में अनुमोदित “एक जनपद-एक नदी” योजना के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ की गुरघटिया नदी के पुनर्जीवीकरण हेतु ₹6.59 करोड़ के सापेक्ष प्रथम चरण में 40 प्रतिशत धनराशि ₹1.32 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें:  एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई अवैध निर्माणों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *