गोपेश्वर (चमोली)। उपनल कर्मियों के आंदोलन को तोड़ने के लिए नो वर्क नो पे लागू करने से गुस्साए कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन के बीच सरकार का पुतला फूंका। जिला मुख्यालय गोपेश्वर के बस स्टैंड पर कांग्रेस नगराध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सरकार के निर्णय का विरोध करते हुए पुतला दहन किया। उपनल कर्मियों के समर्थन में कांग्रेसियों ने जोरदार नारे बाजी और प्रदर्शन के बीच सरकार के फरमान को संविधान विरोधी बताया। कहा कि उपनल कर्मियों की मांग मानने के बजाय सरकार ने इस तरह का फरमान जारी कर उनकी आवाज को दबाने का कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी बैंक की खुलेंगी 34 नई शाखाएं, सहकारी बैंकों के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेंगी बैंकिंग सेवाएं – धन सिंह

इस दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी व प्रमोद बिष्ट, महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, पूर्व जिपंस लक्ष्मण सिंह बिष्ट, युवा जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, संदीप झिंक्वाण, विक्रम नेगी, महेंद्र सिंह नेगी, देवेन्द्र फरस्वाण, मुकुल बिष्ट, जयवीर सिंह नेगी, पूनम रावत, वीना देवी, दर्शन लाल, प्रताप लाल, श्याम लाल, किशोरी लाल, भक्ति लाल, मोहन सिंह नेगी, जसपाल लाल, धनीलाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *