देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को निर्णायक जीत दिलाने की रणनीति तैयार करना था।

बैठक में नेताओं ने 2027 के चुनाव में जनता के बीच ले जाए जाने वाले प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। कांग्रेस के 10 वर्ष बनाम भाजपा के 15 वर्ष के शासन की तुलनात्मक समीक्षा (मंथन) भी हुआ।

यह भी पढ़ें:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित

मुख्य मुद्दे जिन पर जोर दिया गया:

उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधनों (जल, जंगल, जलविद्युत) पर मिलने वाले टैक्स में राज्य का हिस्सा सुनिश्चित करने के लिए विभाजन एक्ट में संशोधन।

टिहरी बांध विस्थापितों से किए गए वादों को पूरा करना, उन्हें मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना।

संवेदनशील जिलों में जिम्मेदार एवं सक्षम अधिकारियों की तैनाती।

ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करवाने के लिए संघर्ष।

युवाओं, किसानों, पूर्व सैनिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उन्हें पार्टी से मजबूती से जोड़ना।

यह भी पढ़ें:  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था

हर जिले के वरिष्ठ नेताओं से फीडबैक लेकर स्थानीय मुद्दों को आंदोलन का रूप देना।

डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा, “आज से हर दिन चुनाव का दिन है। हम बूथ स्तर पर वोटर लिस्ट की बारीकी से निगरानी करेंगे, किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भाजपा का तथाकथित बूथ मैनेजमेंट सिर्फ कागजी और हवाई है, समय आने पर हम उसकी पोल खोल देंगे।”

उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल बहुत शीघ्र अपनी नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे। इसके लिए जल्द ही दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं की बैठक भी होगी।

यह भी पढ़ें:  एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार

पत्रकार वार्ता में पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, पूर्व महानगर अध्यक्ष हरीश विरमानी, सुरेंद्र अग्रवाल, वीरेंद्र पोखरियाल, सुनीता प्रकाश, संजय शर्मा तथा सेवा निवृत्त कर्नल राम रतन नेगी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

डॉ. रावत ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अभी से कमर कस लें और जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की विफलताओं को बेपर्द करें, क्योंकि “अवसर हमारे पास बहुत हैं, बस मेहनत करनी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed