देहरादून। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून के मझौन स्थित निवास पर पहुंचकर देश के प्रसिद्ध निशानेबाज़ एवं पद्मश्री सम्मानित स्वर्गीय जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में भाग लिया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय जसपाल राणा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों से भेंट की तथा इस कठिन समय में परिवार को धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

यह भी पढ़ें:  अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक अवसर पहुंचाने का माध्यम हैं सहकारी संस्थाएं: डॉ धन सिंह रावत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी स्वर्गीय जसपाल राणा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके खेल जगत में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि जसपाल राणा ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और उपलब्धियों से न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया। उनका योगदान सदैव नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक खजान दास, सांसद डॉ. महेश शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट, सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, विधायक पंकज सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और खेल जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड में SSR की शुरुआत, ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय जसपाल राणा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *