पौड़ी : भारत सरकार द्वारा संचालित “आपकी पूंजी आपका अधिकार” अभियान के क्रम में 02 दिसंबर 2025 को जनपद स्तर पर एक विशेष जागरूकता एवं सहायता कैंप का आयोजन किया जा रहा है। लीड बैंक अधिकारी मीनाक्षी शुक्ला ने बताया कि वित्त मंत्रालय तथा वित्तीय सेवा विभाग, भारत सरकार के निर्देशों क्रम में जनपद पौड़ी में यह विशेष कैंप 02 दिसंबर 2025 को मिक्स वेडिंग प्वाइंट देवी रोड कोटद्वार में दोपहर 12:30 बजे आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कैंप में बैंक खाताधारकों को उनके खातों से जुड़ी निष्क्रिय/निष्प्रयुक्त या अनधियाचित वित्तीय सम्पत्ति को वापस प्राप्त करने हेतु विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही खाताधारकों के लंबित दावों का निस्तारण करने के साथ–साथ रुपया जमा न होने या निष्क्रिय खातों के पुनर्सक्रियन की प्रक्रिया भी समझायी जाएगी।

यह भी पढ़ें:  आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान

उन्होंने बताया कि संबंधित खाताधारकों को बैंक ऑफ इंडिया द्वारा उनके मूल खातों में राशि हस्तांतरण हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा। कैंप में आधार/पैन, योग्यता से जुड़े आवश्यक दस्तावेज तथा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे और स्टॉल भी लगाए जाएंगे। उन्होंने जनपद के सभी संबंधित खाताधारकों एवं नागरिकों से अनुरोध/अपील करते हुए कहा है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कैंप का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed