बागेश्वर : उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने गुरुवार को रीमा क्षेत्र के विभिन्न माइनिंग स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि खनन कार्यों में उच्च न्यायालय के आदेशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पुराने स्टॉक के निस्तारण में भी उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन हो।

उन्होंने कहा कि माइनिंग क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त संख्या स्थापित की जाए तथा उनका डेटा बैकअप नियमित रूप से सुरक्षित रखा जाए, ताकि खनन गतिविधियों की सतत निगरानी की जा सके। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि वेस्ट मटेरियल को निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही रखा जाए, जिससे पर्यावरणीय संतुलन बना रहे।

यह भी पढ़ें:  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 महानुभावों को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से किया सम्मानित

निरीक्षण के दौरान डीएम कोंडे सुरकाली गांव भी पहुंचीं, जहां उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि नियमानुसार उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निरंतर फील्ड विजिट कर जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रियंका रानी एवं खनन अधिकारी नाजिया हसन सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed