• डीएम-एसपी ने घटना स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीबीएम साइट पर घटित घटना के उपरांत मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने टीएचडीसी एवं एचसीसी के अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली तथा भविष्य में ऐसी किसी भी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने टीएचडीसी के अधिकारियों के साथ सुरंग के भीतर घटनास्थल का भी निरीक्षण किया और लोको ट्रेनों की आपसी टक्कर की मजिस्ट्रेटीय जांच के आदेश दिये। साथ ही महाप्रबंधक टीएचडीसी को श्रमिकों की सुरक्षा हेतु आवश्यक तकनीकी एवं मानवीय सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। जिलाधिकारी ने कार्यस्थल पर श्रमिकों की एंट्री एवं एग्जिट रजिस्टर का भी निरीक्षण किया और उसे अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था

उल्लेखनीय है कि बीती रात शिफ्ट परिवर्तन के दौरान सुरंग के भीतर श्रमिकों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई थी। उस समय सुरंग के भीतर कुल 109 श्रमिक मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं परियोजना प्रबंधन द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव कार्य  किया गया।जिलाधिकारी ने राहत एवं बचाव कार्य में तत्परता से कार्य करने पर सभी संबंधित विभागों, चिकित्सकों एवं परियोजना प्रबंधन की सराहना की। इस अवसर पर टीएचडीसी के महाप्रबंधक अजय वर्मा, प्रबंधक के.पी. सिंह, एसडीएम आर.के. पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:  2047 के विकसित भारत की नींव बनेगा उत्तराखंड,अमित शाह ने धामी सरकार के विकास मॉडल को सराहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed