गोपेश्वर (चमोली)। राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डीएम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 9 नवम्बर को रजत जयंती को धूमधाम से मनाए जाने को लेकर डीएम गौरव कुमार ने बताया कि  मुख्य कार्यक्रम भराड़ीसैण विधानसभा परिसर में प्रस्तावित है। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी बनाया गया है। नोडल अधिकारी को कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा समय रहते तैयार करने को कहा।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड के सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों को भी मिल सकेगा तदर्थ बोनस, सचिव विनय शंकर पांडेय ने जारी किए निर्देश

डीएम गौरव कुमार ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सभी विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी देने को कहा ताकि अधिक से अधिक लोगों को  योजनाओं का लाभ मिल सके। कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों और आपदा प्रबंधन के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य स्थापना दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। डीएम ने अधिकारियों निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि रजत जयंती समारोह सफल, भव्य और प्रेरणादायी रूप से आयोजित किया जा सके।

यह भी पढ़ें:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहां, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed