उत्तरकाशी : राजस्व उपनिरीक्षक क्यार्क, भटवाड़ी द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में तहसील भटवाड़ी के ग्राम नटिण व क्यार्क क्षेत्र में भालू ने लगातार हमले किए हैं, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई तथा मवेशियों को भारी नुकसान हुआ है।

महिला पर हमला

दिनांक 23 नवंबर 2025 को दोपहर करीब 1:00 बजे ग्राम नटिण के पलारी तोक में भरत देई (पत्नी राजेंद्र सिंह) पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। भालू के पंजों व दांतों से गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी जिम्मेदारी: दिनेश रावत और विनोद नैनवाल बने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के PRO; निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने सौंपी अहम जिमेदारी

मवेशियों पर रात में हमला

इसी रात ग्राम क्यार्क के केफरा तोक में भालू ने एक छानी (पशु बाड़ा) तोड़कर अंदर घुस गया। राजेंद्र सिंह पुत्र धर्म सिंह की एक गाय पर हमला कर मौके पर ही मार डाला। विजयपाल सिंह पुत्र चंदन सिंह व राजेंद्र सिंह पुत्र धर्म सिंह के एक-एक बैल पर हमला किया, दोनों बैल गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

इन लगातार घटनाओं से क्षेत्र के ग्राम नटिण, क्यार्क व आसपास के तोकों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने बताया कि भालू रात-दिन सक्रिय हो गया है और मानव बस्तियों के काफी नजदीक तक आ रहा है।

यह भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें – मुख्यमंत्री

वन विभाग को सूचित किया गया

राजस्व उपनिरीक्षक ने तत्काल प्रभाव से वन विभाग की टीम को सूचना दे दी है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है तथा भालू को जंगल की ओर खदेड़ने या पकड़ने की कार्रवाई शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

ग्रामीणों की मांग

स्थानीय लोग वन विभाग से मांग कर रहे हैं कि भालू को शीघ्र पकड़ा जाए या नियंत्रित किया जाए, ताकि आगे जान-माल का नुकसान न हो। साथ ही घायल महिला व मवेशी मालिकों को तत्काल राहत राशि उपलब्ध कराई जाए।

यह भी पढ़ें:  ड्रग फ्री उत्तराखंड: एएनटीएफ ने तोड़ा नशा तस्करों के नेटवर्क; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम ला रही रंग, स्कूल कालेजों में भी चल रहा है विशेष जागरूकता अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed