कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार बद्रीनाथ मार्ग स्थित जनकल्याण सेवा समिति कोटद्वार के केंद्र में भारत सरकार की हस्तशिल्प विकास परीक्षण योजना के अंतर्गत कोटद्वार की 30 महिलाओं द्वारा पीरूल, बेंत ( रिंगाल ) से निर्मित उत्पादों के बारे में जानकारी ली और प्रशिक्षण ले रही महिलाओं का मार्गदर्शन किया ।

अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने बताया कि के केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लगातार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए समूह के माध्यम से है हस्तशिल्प से जोड़ा जा रहा है । उन्होंने बताया कोटद्वार में जनकल्याण सेवा समिति द्वारा कोटद्वार की 30 महिलाओं को 50 दिन की ट्रेनिंग देकर पीरूल और बेंत ( रिंगाल ) से निर्मित टोकरी , बास्केट , कटोरी अन्य सामग्री बनाई जा रही है ।

यह भी पढ़ें:  आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान

उन्होंने बताया पीरूल जहां एक और पहाड़ों में आसनी से उपलब्ध हो जाता है साथ ही पीरूल का इस तरह से उपयोग में आने से पर्यावरण के लिए भी लाभदायक है । उन्होंने कहा ” समूह के माध्यम से हम अपने लोकल फॉर वोकल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपने को भी साकार होता हुआ देखते है । उन्होंने समिति के अध्यक्ष सचिन नेगी, सचिव दीपाली, सदस्य मानसी, स्वाति, मधु, किरण , रोशनी आदि सभी महिलाओं को बधाई दी और हर संभव उनकी मदद करने का आश्वासन दिया । इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष पंकज भाटिया, कमल नेगी, जितेन्द्र नेगी, मुन्ना फौजी, पार्षद नीरूबाला खंतवाल, रजत भट्ट, मानेश्वरी बिष्ट, मुकुल नेगी आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed