गोपेश्वर (चमोली)। जुनून चैरीटेबल सोसाइटी  के सहयोग से 1 नवंबर को नंदानगर विकास खंड मुख्यालय पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया जा रहा है। जानकारी देते हुए नंगर पंचायत नंदप्रयाग की पूर्व अध्यक्ष हिमानी वैष्णव ने बताया कि नंदानगर में जुनून चैरीटेब सोसाइटी की ओर से 1 नवंबर को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें तमाम प्रकार की बीमारियों की जांच विशेषज्ञ डाक्टरों के माध्यम से ही जाएगी। जांच के उपरांत मरीजों को निशुल्क दवा दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता से स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने सोसाइटी की ओर से हर वर्ष चमोली जिले में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाता है। इस बार यह शिविर नंदानगर में आयोजित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड के सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों को भी मिल सकेगा तदर्थ बोनस, सचिव विनय शंकर पांडेय ने जारी किए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed