गोपेश्वर (चमोली)। उड़ान योजना के तहत गौचर हवाई पट्टी से देहरादून के लिए शनिवार से हैरिटेज कम्पनी की छ सीटर हैलीकाफ्टर सेवा शुरू होने जा रही है।

दरअसल केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय से स्वीकृति न मिलने के कारण पिछले कई महीनों से देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से टिहरी, श्रीनगर, गौचर चलने वाली हैरीटेज कंपनी की हैलीकॉप्टर सेवा चलनी बंद हो गई थी। अब केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद इस कंपनी की हैलीकॉप्टर सेवा शनिवार से विधिवत शुरू हो जाएगी। हैरीटेज हैलीकॉप्टर कंपनी के सीईओ के अनुसार देहरादून के सहस्त्रधारा हैलीपैड से नई टिहरी का किराया दो हजार, टिहरी से श्रीनगर का किराया एक हजार तथा श्रीनगर से गौचर का किराया एक हजार निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार गौचर से देहरादून का किराया चार हजार तथा श्रीनगर से देहरादून का कहना किराया तीन हजार रुपए निर्धारित किया गया है। उनका कहना है कि दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों की जनता के लिए यह हैलीकॉप्टर सेवा लाभकारी होगी। यह सेवा दिन में  दो बार चलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें:  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed