देहरादून/चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से श्रद्धालुओं को लेकर देहरादून लौट रहा ‘ट्रांस भारत एविएशन’ का हेलीकॉप्टर (VT-HCX) जोशीमठ घाटी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दिल्ली निवासी पायलट हिमांशु समेत कर्नाटक के सभी 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने बदरीनाथ से दोपहर 1:14 बजे देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद जोशीमठ घाटी के ऊपर से गुजरते समय हेलीकॉप्टर का वायु यातायात नियंत्रण (ATC) और उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) से संपर्क टूट गया। इसके बाद प्रशासन और संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया और तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें:  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

सघन रेस्क्यू अभियान के दौरान ज्योतिर्मठ तहसील अंतर्गत पांडुकेश्वर के चाई गांव की ऊपरी पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का बिखरा हुआ मलबा बरामद हुआ। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि सभी शव क्षत-विक्षत और जली हुई अवस्था में मिले। रेस्क्यू टीमों द्वारा शवों को खाई से बाहर निकालकर लाने की कार्रवाई की जा रही है।
​हादसे में जान गंवाने वाले:
​पायलट: हिमांशु (निवासी: दिल्ली)

यात्री

प्रतापा, उम्र 41 वर्ष, निवासी कर्नाटक

अरुण सालुंके, उम्र 44 वर्ष, निवासी कर्नाटक

यह भी पढ़ें:  2047 के विकसित भारत की नींव बनेगा उत्तराखंड,अमित शाह ने धामी सरकार के विकास मॉडल को सराहा

वी.बी. शंकर गौड़ा, उम्र 39 वर्ष, निवासी कर्नाटक

सुधीर के., उम्र 50 वर्ष, निवासी कर्नाटक

एच.एस. नटराजा, उम्र 51 वर्ष, निवासी कर्नाटक

​​मुख्यमंत्री ने जताया शोक, विस्तृत जांच के निर्देश
दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। सीएम धामी ने उच्च अधिकारियों को हादसे के सभी पहलुओं की गंभीरता से और विस्तृत जांच करने के कड़े निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही चमोली जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को तत्काल हरसंभव सहायता व आवश्यक राहत व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed