उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 6 नवंबर को राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में देश के गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मंगलवार को मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने वरिष्ठ अधिकारियों के दल के साथ परेड ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया और तैयारियों की रूपरेखा तय की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह में महिलाओं, किसानों, पूर्व सैनिकों, राज्य आंदोलनकारियों और श्रमिकों सहित समाज के सभी वर्गों की सक्रिय और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें:  आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान

मुख्य सचिव ने गृह मंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल के कड़े इंतजाम समय से पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य पंडाल, सीटिंग व्यवस्था, साउंड सिस्टम, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और पार्किंग प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव विनय शंकर पांडेय, सूचना सचिव शैलेश बगौली, गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल, सीडीओ अभिनव शाह सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड के सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों को भी मिल सकेगा तदर्थ बोनस, सचिव विनय शंकर पांडेय ने जारी किए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed