नई दिल्ली : पिछले 10 दिनों से जारी इंडिगो का फ्लाइट कैंसिलेशन संकट अब लगभग सामान्य हो चुका है। एक हफ्ते तक रोजाना सैकड़ों उड़ानें रद्द करने के बाद आज (9 दिसंबर) इंडिगो ने केवल 67 फ्लाइट्स ही रद्द की हैं। कंपनी का दावा है कि उसका नेटवर्क पूरी तरह रिकवर हो चुका है और 90% से ज्यादा उड़ानें समय पर चल रही हैं। करीब 1800 से अधिक फ्लाइट्स को फिर से बहाल कर लिया गया है।

आज रद्द हुईं प्रमुख फ्लाइट्स

  • बेंगलुरु: 58 आगमन और 63 प्रस्थान फ्लाइट्स रद्द।
  • चेन्नई और तमिलनाडु: 41 फ्लाइट्स प्रभावित।
  • तिरुवनंतपुरम (केरल): कई उड़ानें रद्द।
  • अन्य शहरों में भी सीमित कैंसिलेशन।
  • पिछले 7-10 दिनों का कुल आंकड़ा।
  • 4500 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं।
  • 827 करोड़ रुपये का रिफंड यात्रियों को जारी।
  • 9000 में से 4500 से ज्यादा गुम हुए लगेज वापस किए गए।
  • 3 से 15 दिसंबर के बीच रद्द सभी फ्लाइट्स पर पूरा रिफंड देने की घोषणा।
यह भी पढ़ें:  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

सरकार सख्त, स्लॉट कटौती और नई एयरलाइंस का ऐलान

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने संसद में साफ कहा है कि इंडिगो के खिलाफ जांच शुरू हो चुकी है और सख्त कार्रवाई होगी ताकि भविष्य में दूसरी एयरलाइंस के लिए सबक बने। सरकार इंडिगो के कुछ स्लॉट्स छीनकर दूसरी एयरलाइंस को देने की तैयारी कर रही है। मंत्री ने कहा, “देश को कम से कम 5 बड़ी एयरलाइंस की जरूरत है। नई एयरलाइंस शुरू करने का यह सबसे सही समय है। इंडिगो फिलहाल रोजाना 2200 से ज्यादा घरेलू उड़ानें संचालित करती है। इनकी संख्या में कटौती तय मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें:  एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार

हालांकि ज्यादातर रूट्स पर सेवाएं बहाल हो चुकी हैं, लेकिन कई यात्री अभी भी रिफंड और गुम लगेज की समस्या से जूझ रहे हैं। एयरपोर्ट्स पर पिछले कुछ दिनों का हंगामा अब कम हुआ है, पर छोटे शहरों जैसे गोरखपुर, तिरुवनंतपुरम आदि में अभी भी परेशानी बरकरार है।

इंडिगो ने यात्रियों से धैर्य रखने और वेबसाइट/ऐप के जरिए लेटेस्ट स्टेटस चेक करने की अपील की है। कंपनी का कहना है कि अगले 24-48 घंटों में 100% नेटवर्क पूरी तरह सामान्य हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed