कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद कार्यकारिणी के साथ मैनिफेस्टो, अनुशासन, एसआईआर और चार्जशीट समितियों का हुआ गठन, नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने नई प्रदेश कार्यकारिणी और विभिन्न समितियों का गठन कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद जारी आदेश में नई कार्यकारिणी के साथ पांच प्रमुख समितियों का गठन किया गया है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

यह भी पढ़ें:  ड्रग फ्री उत्तराखंड: एएनटीएफ ने तोड़ा नशा तस्करों के नेटवर्क; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम ला रही रंग, स्कूल कालेजों में भी चल रहा है विशेष जागरूकता अभियान

नई प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य, हरीश रावत, प्रीतम सिंह, डॉ. हरक सिंह रावत, भुवन चंद्र कापड़ी, करण माहरा, गुरदीप सिंह सप्पल, काजी निजामुद्दीन सहित कई नेताओं को शामिल किया गया है।

इसके साथ ही पार्टी ने मैनिफेस्टो समिति का गठन करते हुए भुवन कापड़ी को अध्यक्ष और डॉ. प्रेम बहुखंडी को संयोजक बनाया है। अनुशासन समिति की कमान विक्रम सिंह नेगी को सौंपी गई है, जबकि एसआईआर समिति के अध्यक्ष मनोज रावत बनाए गए हैं। वहीं चार्जशीट समिति का अध्यक्ष करण माहरा को नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री

एआईसीसी ने उत्तर प्रदेश प्रभारी से संबद्ध छह नए एआईसीसी सचिवों की भी नियुक्ति की है। साथ ही पूर्व में कार्यरत छह सचिवों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया है।

पार्टी नेतृत्व का कहना है कि नए संगठनात्मक ढांचे के माध्यम से कांग्रेस आगामी राजनीतिक और चुनावी गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करेगी। नई कार्यकारिणी और समितियों के गठन को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें – मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed