• जिला अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में अतिक्रमण हटाओ अभियान निरंतर है जारी

हरिद्वार : जनपद को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पूर्व में ही सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रांतर्गत परिसंपत्तियों/ भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए गए है, जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग से एनएचएआई द्वारा हटाया गया अतिक्रमण।

अधिशासी अभियंता एनएचएआई अतुल शर्मा ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 के किनारों से एवं रानीपुर झाल से बहादराबाद बाईपास क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप एवं बिना अनुमति के लगाए गए बड़े बड़े यूनीपोल एवं होर्डिंग को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा अधिकृत एजेंसी की टीम द्वारा हटाया जा रहा है। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बनाए गए खोखे, झुगी झोपड़ी को भी हटाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed