बड़कोट तहसील क्षेत्र में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UK-07 CD-3406 डंपर सुबह लगभग 4 बजे नौगांव स्टोन क्रेशर जटा नामे तोक के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 120 मीटर नीचे यमुना नदी में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक जगदीप (30 वर्ष), पुत्र चैन सिंह, निवासी ग्राम सुनारा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर SDRF, पुलिस, फायर सर्विस टीम और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को नदी से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद शव को सीएचसी नौगांव भेजा गया, जहां आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  2047 के विकसित भारत की नींव बनेगा उत्तराखंड,अमित शाह ने धामी सरकार के विकास मॉडल को सराहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed