मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शनिवार को एक दुखद सड़क हादसा हुआ। एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें कार सवार भारतीय सेना के दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक जवान अपने एक साथी की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हादसा मंडी-कुल्लू मार्ग पर हुआ। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा।

पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में तेज गति और घुमावदार सड़क को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:  2047 के विकसित भारत की नींव बनेगा उत्तराखंड,अमित शाह ने धामी सरकार के विकास मॉडल को सराहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed