चमोली : शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदा नगर घाट चमोली में युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्र- छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिक्षा नीति, सामाजिक सुधार, एवं मानव संसाधन संवर्धन, बेरोजगारी का समाधान जैसे मुद्दे इस युवा सांसद में विशेष चर्चा का केंद्र रहा।

युवा संसद में लोकसभा के नए सत्र की शुरुआत, सरकार और विपक्ष के पक्ष, प्रश्नकाल दर्शाया गया । बी.ए. तृतीय वर्ष से उतरा ने प्रधानमंत्री निशा और हिमांशु ने सचिव तथा दीक्षा ने दरबान की, भूमिका निभाई। बीए तृतीय सेमेस्टर से, भावना, दीक्षा, संगीता, ने विपक्ष की भूमिका निभाई,रोहित कार्यकारणी सदस्य रहे, और मनीषा ने रक्षा मंत्री की भूमिका निभाई। प्रथम सेमेस्टर से करीना, दिया, भावना ने क्रमश: गृह, श्रम एवं रोजगार और शिक्षा मंत्री की भूमिका निभाई, वहीं दिव्यांजलि, ने सचिव की भूमिका का अदा की। इस कार्यक्रम के संरक्षक प्राचार्य प्रोफेसर वी एस शर्मा, संयोजक डॉ दीपक, सह संयोजक प्रतिभा रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ दीपा एवं नीलम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें:  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed