नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग ने देशभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की घोषणा की है। सोमवार शाम को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि यह प्रक्रिया पहले उन राज्यों में शुरू होगी, जहां निकट भविष्य में चुनाव होने हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में पहले ही एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसके आधार पर अन्य राज्यों में यह अभियान शुरू किया जाएगा। एसआईआर का दूसरा चरण 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शुरू होगा, जिनमें अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुड्डचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर अधिकतम 1000 मतदाता रखने का लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें:  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था

एसआईआर के दूसरे चरण का शेड्यूल भी घोषित किया गया। 28 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2025 तक प्रिंटिंग और प्रशिक्षण का कार्य होगा। इसके बाद 4 नवंबर से 4 दिसंबर, 2025 तक घर-घर जाकर मतदाता जानकारी एकत्र की जाएगी। मतदाता सूची का ड्राफ्ट 9 दिसंबर, 2025 को प्रकाशित होगा।

बिहार में एसआईआर का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है, जहां 7.42 करोड़ मतदाताओं की अंतिम सूची 30 सितंबर को प्रकाशित की गई थी। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा, और परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed